Operation Gang Bust 2.0: गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का ‘आपरेशन गैंग बस्ट 2.0’ एक्शन मोड में आ गया है। इस विशेष अभियान में पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 108 ठिकानों पर छापेमारी कर 52 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पांच मई सुबह आठ बजे से सात मई सुबह आठ बजे तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने स्थानीय और अंतरराज्यीय गैंगों से जुड़े 52 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार अभियान के लिए ऑपरेशन यूनिट और सभी थानों से 41 विशेष टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों में स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, एंटी नारकोटिक्स सेल और स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान लूट, झपटमारी, अवैध हथियारों की सप्लाई, नशा तस्करी, उगाही और शराब तस्करी से जुड़े गिरोहों को निशाना बनाया गया।
अभियान के दौरान स्पेशल स्टाफ ने तिलक नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पीछे एलिवेटेड रोड के पास जाल बिछाकर एक कुख्यात अपराधी आशुतोष उर्फ आशु को गिरफ्तार किया। आरोपित उत्तम नगर के जैन कालोनी पार्ट-3 का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिएत्रो बेरेटा-इटली निर्मित अत्याधुनिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त किया है। पूछताछ में हथियार सप्लाई का तार बिहार के मुंगेर निवासी नितेश नामक व्यक्ति से जुड़ा मिला है। अभियान में पुलिस ने 22 चाकू, तीन देसी कट्टे, एक अत्याधुनिक इटालियन पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा 8.56 लाख रुपये नकद, दो चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, 530 क्वार्टर अवैध शराब और 3.57 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई।
एक दर्जन से अधिक स्थानीय गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने इस अभियान में सलमान त्यागी गैंग, हिमांशु भाऊ गैंग, काला जठेड़ी गैंग और नीरज बवाना गैंग समेत एक दर्जन से अधिक स्थानीय गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 49 अपराधियों को गिरफ्तार करने के अलावा तीन घोषित अपराधियों और गैर-जमानती वारंट वाले आरोपितों को भी पकड़ा।
हेरोइन और अवैध शराब बरामद
विकासपुरी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में हेरोइन और अवैध शराब बरामद की। जबकि इंदरपुरी थाना पुलिस ने 500 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की। पुलिस का कहना है कि तकनीकी निगरानी, खुफिया जानकारी और समन्वित कार्रवाई की बदौलत अभियान सफल रहा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

