Delhi Temple Tourism Circuit: राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए रेखा गुप्ता सरकार नई योजना ला रही है। सरकार जल्द ही दिल्ली टेंपल टूरिज्म सर्किट की शुरुआत करेगी। योजना के तहत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों को स्पेशल बसों के माध्यम से आपस में जोड़ा जाएगा।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने राजधानी के प्रमुख स्मारकों और पर्यटक आकर्षणों को जोड़ने वाली हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ डबल-डेकर साइटसीइंग बस सेवा शुरू की थी। ये पहले इसी शुरुआत का विस्तार है।

दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने राजधानी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए दो विशेष पर्यटन बसों के माध्यम से एक नया स्पिरिचुअल टूरिज्म सर्किट शुरू करने की योजना बना रहा है। दिल्ली सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के पर्यटन आकर्षण को केवल मुगलकालीन स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों की स्थापित सीमाओं से आगे ले जाना है।

इस अनूठी पहल के जरिए पर्यटक अक्षरधाम मंदिर से लेकर सदियों पुराने ऐतिहासिक योगमाया मंदिर तक का सफर बेहद आसानी से तय कर सकेंगे। ये प्रोजेक्ट अभी टेंडरिंग के चरण में है और सीटें सरकार के ‘देखो मेरी दिल्ली’ प्लेटफॉर्म के जरिए बुक की जा सकेंगी, जहां लॉन्च के बाद इस नए सर्किट को जोड़ने की उम्मीद है। इस पहल की शुरुआत में दो बसों से सेवा शुरू की जाएगी। यात्रियों की प्रतिक्रिया देखने के बाद सेवा का विस्तार किया जाएगा। रूट और ऊंचाई संबंधी पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए छोटी बसों का इस्तेमाल संभावित है।

इन मंदिरों को जोड़ेगा सर्किट

इस प्रस्तावित रूट के तहत प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे अक्षरधाम, बिड़ला मंदिर, लॉर्ड वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर, सीआर पार्क की काली बाड़ी और योगमाया मंदिर को आपस में जोड़ा जाएगा, ताकि लोग एक ही टूर में कई पवित्र स्थानों के दर्शन सुगमता से कर सकें। जैसे-जैसे सर्किट का विस्तार होगा, इसमें और मंदिर जोड़े जा सकते हैं।

जून के अंत में होगी वर्कशॉप

इस बड़ी पहल के एक हिस्से के रूप में पर्यटन विभाग इसी महीने के अंत में अक्षरधाम मंदिर में देश भर के आध्यात्मिक नेताओं और प्रतिष्ठित संगठनों की उपस्थिति में एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित करेगा। इस विशेष कार्यक्रम के बाद एक भव्य लंच का भी आयोजन होगा, जिसमें श्री श्री रविशंकर और साधगुरु जैसी देश की जानी-मानी आध्यात्मिक हस्तियां मुख्य रूप से शिरकत करेंगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m