Deoghar Shravani Mela 2026: सावन मास के पवित्र महीने में देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेला जारी है। द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Shree Baba Baidyanath Jyotirlinga Mandir) में जलार्पण करने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी हुई है। सावन महीने के दो दिन के अंदर ही 2 लाख शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके हैं। पहले दिन 74987 कांवरियों ने जल चढ़ाए। दूसरे दिन 1,05,179 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण किया। मुख्य अरघा से 81,985, बाह्य अरघा से 19,472 और शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत 3,722 श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया।

कांवरिया पथ केसरिया रंग में सराबोर नजर आ रहा है। हर ओर “बोल बम” व “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज रहे हैं। कांवरिए बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

वहीं श्रावणी मेला में भक्तों को अलौकिक अनुभव देने के लिए शिवगंगा तट पर भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक 3D पेंटिंग्स बनाई गई हैं। पौराणिक कथाओं को दर्शाने वाला भव्य ड्रोन शो भी आयोजित किया है। ये 3D पेंटिंग्स और ड्रोन शो भक्तों का मन मोह रही है। शिवगंगा तट पर बनाई गई ये मनमोहक पेंटिंग्स यहां पहुंचने वाले हर श्रद्धालु का मन मोह रही हैं। पूरे परिसर में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं। इन कलाकृतियों में भगवान शिव की महिमा, उनके पावन रूपों, त्रिशूल, डमरू और मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण (गंगावतरण) के दृश्यों को बेहद सजीव ढंग से दर्शाया गया है।

वहीं मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए और श्रावणी मेले को और अधिक भव्य, अलौकिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से देवघर जिला प्रशासन द्वारा शिवलोक परिसर में अत्यंत भव्य और अत्याधुनिक ‘ड्रोन शो’ का आयोजन कर रहा है। आसमान की विशाल स्क्रीन पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजे ड्रोन्स ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़ी विभिन्न पौराणिक कथाओं, ऐतिहासिक महत्व, श्रावणी मेले की प्राचीन परंपरा और द्वादश ज्योतिर्लिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को बेहद सजीव आकृतियों के रूप में प्रदर्शित किया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m