गोविंद पटेल, देवरिया. पंचकूला में शहीद हुए सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह, निवासी रुद्रपुर, देवरिया का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा था. इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के पास उनकी एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में शहीद के बेटे गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह और एंबुलेंस चालक जसपाल की मौत हो गई.

एक ओर परिवार अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए पार्थिव शरीर लेकर गांव लौट रहा था, वहीं रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. एक ही घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें : फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री बनी आग का गोला, 5 किमी दूर तक दिखीं लपटें, काले धुएं से छाया अंधेरा

शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर जिस परिवार के लिए गर्व और अंतिम विदाई का प्रतीक बनकर गांव लौट रहा था, उसी यात्रा में परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. एक परिवार पर एक साथ टूटे इस दुःख की कल्पना करना भी बेहद कठिन है. वीर सपूत की शहादत के साथ परिवार ने अपने कई अपनों को भी खो दिया. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.