Desi Talk कवि सम्मेलन 6.0 : रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर NEWS 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम की ओर से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित देसी टॉक कवि सम्मेलन 6.0 का आगाज हो चुका है. आमंत्रित कवियों और अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. इस मौके पर वीडियो क्लिक चलाकर छत्तीसगढ़ के पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृतियों को याद किया गया.
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास समेत देशभर के प्रख्यात कवि समा बांधेंगे. पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ है. कार्यक्रम का शुभारंभ NEWS 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम के चेयरमैन नमित जैन, डायरेक्टर अमित जैन, त्रिलोकचंद बरड़िया, हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक धरमलाल कौशिक, एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज बघेल, सलाहकार संपादक संदीप अखिल ने किया.


इस कार्यक्रम को आप यहां देख सकेंगे लाइव
देसी टॉक कवि सम्मेलन 6.0 का आनंद आप अपने घर बैठे भी उठा सकते हैं. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण न्यूज 24 एमपी-सीजी चैनल पर किया जा रहा है, जिसे आप जियो पर 1169, टाटा प्ले पर 1160 और एयरटेल टीवी पर 368 नंबर पर देख सकते हैं. इसके अलावा कार्यक्रम को न्यूज 24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं.

