Pralhad Joshi Net Worth : नीट पेपर लीक (Neet Paper Leak) और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resigns) दिया, जिसके बाद देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi New Education Minister) बनाए गए हैं. कर्नाटक में 27 नवंबर 1962 को जन्मे प्रल्हाद जोशी ने 2004 में धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करके लोकसभा में एंट्री ली थी और सब से लगातार जीतते आ रहे हैं.
करोड़पति जोशी की पत्नी की कमाई उनसे ज्यादा
जोशी करोड़पति हैं और उनकी नेटवर्थ ₹21.09 करोड़ है. उन पर ₹8.01 करोड़ की देनदारी भी है. उनके चुनावी हलफनामे में सामने आया है कि प्रह्लाद जोशी के पास करोड़ों के शेयर और करीब एक किलो सोना तो है, लेकिन उनके पास एक भी कार नहीं है. साथ ही जोशी की पत्नी की कमाई उनसे ज्यादा है.
लोकसभा चुनाव 2024 में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, कमाई के मामले में उनकी पत्नी उनसे काफी आगे हैं. वित्त वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न (ITR) के अनुसार, प्रह्लाद जोशी की सालाना आय ₹34.94 लाख थी. वहीं, इसी अवधि में उनकी पत्नी की घोषित आय ₹1.81 करोड़ रही. यही नहीं, परिवार की कुल ₹8.98 करोड़ की चल संपत्ति में से अकेले ₹5.93 करोड़ की संपत्ति उनकी पत्नी के नाम है.
शेयर और म्यूचुअल फंड में मोटा निवेश
प्रह्लाद जोशी के पास प्राइवेट कंपनियों के शेयर्स और एसबीआई म्यूचुअल फंड्स में लगभग ₹1.63 करोड़ का निवेश है. पूरे परिवार के पास कुल मिलाकर करीब 934 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी है, जिसकी कीमत लगभग ₹66.75 लाख है. विभिन्न बैंक खातों में लगभग ₹92.35 लाख जमा हैं. जोशी परिवार के पास केवल ₹2.10 लाख कैश है.
12 करोड़ की प्रॉपर्टी
अचल संपत्ति की बात करें तो जोशी परिवार के पास हुबली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में प्राइम लोकेशन पर जमीन और मकान हैं. हुबली के मयूरी एस्टेट और बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में फ्लैट है, जिनकी कुल कीमत ₹5.99 करोड़ से अधिक है. बेंगलुरु और हुबली में गैर-कृषि भूमि और कृषि भूमि मिलाकर कुल ₹6.11 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी है. कुल मिलाकर जोशी परिवार के पास ₹12.11 करोड़ की अचल संपत्ति है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


