Devendra Fadnavis Delhi Visit: ‘कॉकरोचों’ के सामने मोदी सरकार झुक गई है। कॉकरोच आंदोलन के आगे झुकते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resignation) दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र की राजनीति (central politics) में बड़ी हलचल तेज हो गई है। धर्मेंद्र के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए हैं। फडणवीस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक करेंगे। इससे केंद्र के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक करेंगे। इस मुलाकात को केंद्र सरकार में होने वाले संभावित फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल पर चर्चा हो सकती है। इसी दौरान शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नाम पर भी विचार होने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र सरकार में जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने भी बड़ा दावा किया है। सांसद संजय राउत ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस को शिक्षा मंत्रालय दिया जा सकता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m