शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब कांड में आज ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। शासन ने जिले के एसपी और कलेक्टर को हटा दिया। इसके कुछ देर बाद जिला समेत 3 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद जिले में नए जिला आबकारी अधिकारी की पदस्थापना भी कर दी गई है। राकेश कुमार कुर्मी को देवास के नए जिला आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वह बसंती भूरिया की जगह लेंगे।
यह भी पढ़ें: MP में कई IAS-IPS का तबादला, शराब कांड के बाद कलेक्टर को हटाया, 3 जिलों के एसपी बदले
बता दें कि 15 और 18 अक्टूबर को चंदाना-बिंजाना गांव में अवैध शराब से दो लोगों की मौतें हुई थीं। जांच के दौरान गांवों में अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आया। अवैध शराब बेचने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली में अपराध क्रमांक 768/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण और अधीनस्थ अमले की निगरानी में लापरवाही का आरोप लगा।
यह भी पढ़ें: देवास शराब कांड पर कांग्रेस का हल्लाबोल: PCC चीफ बोले- ‘माफिया के दबाव में काम कर रही सरकार, दर्ज हो हत्या का केस’
इस घटना के बाद कलेक्टर ऋतुराज और एसपी पुनीत गहलोत को हटा दिया गया। इसके बाद आबकारी विभाग में भी तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश पवार और आबकारी उप निरीक्षक राजश्री खन्ना को सस्पेंड किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

