हेमंत गुर्जर, बागली। देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाई जागीर में गारबाड़ी नाले के पास खेल रहे तीन बच्चों में से एक 3 वर्षीय मासूम अयनांश नाले में बह गया। मासूम का बीते 15 घंटे से कोई सुराग नहीं मिल सका है।
ये भी पढ़ें: केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान! प्रभावित ग्रामीणों ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, मामले में हस्तक्षेप कर मुआवजे की उठाई मांग
अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर, चपेट में आया मासूम
जानकारी के अनुसार ग्राम मोहाई जागीर में करीब 3 बच्चे नाले के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपरी क्षेत्र से पानी का बहाव तेज हो गया और उफनते नाले की चपेट में आने से 3 साल का अयनांश पानी में बह गया।
SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि देर रात घने अंधेरे के कारण सर्चिंग में काफी परेशानी आई, जिसके चलते रात को ऑपरेशन रोकना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: जर्जर पुलिया और सड़क को लेकर अनोखा विरोध: वार्ड पार्षद ने पुलिया पर लगाई PWD मंत्री की फोटो
सुबह होते ही एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने फिर से सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नाले के बहाव वाले क्षेत्र और आसपास के झाड़ियों में मासूम की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


