हेमंत गुर्जर, बागली (देवास) मध्य प्रदेश के देवासजिले के टोंक खुर्द में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली आत्महत्या की घटना सामने आई है। 34 वर्षीय युवक पवन भाटी ने अज्ञात कारणों से अपने घर के पास लगे निजी जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर करीब 200 फीट ऊपर चढ़कर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक पवन भाटी पुत्र भंवर सिंह भाटी टोंक खुर्द का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही टोंक खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टावर की बिजली बंद करवाकर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस और फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद शव को मजबूत रसियों से नीचे उतारा।
READ MORE: जिसको मानती थी भाई, उसी ने किया विश्वासघातः अकेली रह रही नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी, डरा-धमकाकर अपहरण भी किया
टोंक खुर्द थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने सूचना दी कि पवन भाटी का शव मोबाइल टावर पर लटका हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की जेब में कोई सुसाइड नोट या लिखित कागज नहीं मिला है। अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की घटना में मर्ग कायम कर ली गई है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सोमवार को डॉक्टरों और तहसीलदार की पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
क्षेत्र में गम का माहौल
इस घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव को टावर से नीचे उतारने के दौरान सैकड़ों स्थानीय लोगों ने अपनी छतों और घरों से यह दृश्य देखा। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की छानबीन कर रही है। परिवार से पूछताछ जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

