धमतरी। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने महज दो रातों में कार्रवाई करते हुए 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 और 8 सितंबर की रात जिले के अलग-अलग इलाकों में संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन की जांच की।

कार्रवाई के दौरान 8 सितंबर की रात 4 हाइवा वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़े गए। इससे पहले 7 सितंबर की रात करीब 2 बजे 2 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया गया था। इस तरह दो रातों में कुल 6 हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की गई।
अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद अवैध रेत परिवहन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने के साथ-साथ शासन को होने वाली राजस्व क्षति को रोकना और खनिज परिवहन में वैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
दो रात में 6 हाइवा जब्त किए जाने की कार्रवाई के बाद धमतरी में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



