रेणू अग्रवाल, धार। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में धार जिले की पुलिस ने गांजा पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उमरबन चौकी के अंतर्गत ग्राम बढ़िया और ग्राम पटेलपुरा में मक्का, अरहर और कपास के खेतों के बीच अवैध रूप से गांजा की खेती की जा रही थी।
ये भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों का फूटा गुस्साः वर्ग 2 और 3 में पद वृद्धि की मांग को लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन, मंत्री बंगले तक मार्च की तैयारी
पुलिस ने लगभग 7 से 8 खेतों में दबिश देकर गांजा के पौधे जब्त किए हैं। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन लगभग 67.29 क्विंटल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 24 करोड़ रुपए आंकी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और कार्रवाई अभी जारी है, जिससे जब्त गांजा का वजन और भी बढ़ सकता है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

