Bombay High Court On Dia Mirza Cracker Free Diwali Video Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के पटाखा मुक्त दिवाली वाले वीडियो विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट की एंट्री हुई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी (BMC) ने दीया मिर्जा का दिवाली वाला वीडियो फिर से अपलोड करने का आदेश दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी के प्रदूषण-मुक्त दिवाली अभियान से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का वीडियो हटाए जाने पर चिंता जताते हुए बीजेपी को भी फटकार लगाया।
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के पटाखा मुक्त दिवाली वाले वीडियो का बीजेपी ने विरोध किया था। बीजेपी मुंबई प्रमुख अमित सातम और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने बॉलीवुड एक्ट्रेस का अपील का विरोध करते हुए पूछा कि ऐसे अपील हिंदुओं के त्योहार में क्यों होती है। बीजेपी के विरोध के बाद बीएमसी (BMC) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दीया मिर्जा का एक वीडियो संदेश हटा दिया था।
दीया मिर्जा का वीडियो विवाद बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा। अब दिवाली के त्योहार के बीच एक्टर दीया मिर्जा के वीडियो पर छिड़े विवाद को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खत्म कर दिया है। हाईकोर्ट ने उन बीजेपी नेताओं की आलोचना की है, जिन्होंने दीया मिर्जा के वीडियो क्लिप पर सवाल खड़े किए थे। साथ ही, बीएमसी को आदेश दिया है कि एक्टर का वीडियो दोबारा से शेयर करे। हाईकोर्ट ने मंगलवार को बीएमसी के पॉल्यूशन-फ्री दिवाली कैंपेन से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का वीडियो हटाए जाने पर चिंता जताई। हाईकोर्ट ने दिवाली पर दीया मिर्जा का वीडियो बहाल करने का आदेश दिया। कोर्ट ने सुझाव दिया कि कैंपेन के कंटेंट को फिर से लगाना ‘आदर्श’ होगा ताकि संविधान में लोगों का भरोसा बहाल हो सके, क्योंकि मुंबई शहर साथ मिलकर रहने की भावना पर टिका है और किसी भी अनुचित टिप्पणी से यह संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए।
दीया मिर्जा की बॉम्बे हाईकोर्ट ने की सराहना
पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर अभिनेत्री दीया मिर्जा के जागरूकता संदेश की बॉम्बे हाईकोर्ट ने सराहना की। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी ने सवाल उठाया कि जब दीया मिर्जा ने अदालत के निर्देशों के अनुसार ही यह वीडियो बनाया था, तो उनके इस अभियान में शामिल होने पर विरोध क्यों किया गया? जस्टिस नीला गोखले ने कहा, ‘यह पूरी तरह पर्यावरण से जुड़ा मामला है। इसे कोई दूसरा रंग न दें। हर व्यक्ति एक ही हवा में सांस ले रहा है। बीजेपी नेताओं का नाम लिए बिना, कोर्ट ने कहा, ‘हम उन लोगों की टिप्पणियों से परेशान हैं जिन्होंने उन सेलिब्रिटीज के बारे में बातें कहीं।
बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर BMC ने एक्ट्रेस को कैंपेन में शामिल किया था
दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मुंबई में प्रदूषण से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा समेत कई हस्तियों को अभियान में शामिल किया था। कैंपेन के तहत BMC ने दीया मिर्जा, माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे जैसे कई सेलिब्रिटीज को वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए जोड़ा गया। इन सभी वीडियो में लोगों से पॉल्यूशन-फ्री त्योहार मनाने की अपील की गई। हालांकि भाजपा नेता अमीत सतम ने दिया मिर्जा को इस कैंपेन से जोड़े जाने का विरोध किया और अपनी X पोस्ट में लिखा- हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने के तरीके के बारे में सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं। अमीत की पोस्ट के बाद BMC ने दीया वाला वीडियो डिलीट कर दिया।
क्या बोलीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने इस बारे में कहा कि दिवाली अंधेरे पर रोशनी, अज्ञानता पर ज्ञान और निराशा पर उम्मीद की जीत का त्योहार है। यह वीडियो लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रिकॉर्ड किया गया था, ताकि ज्यादा सेहतमंद और ध्यान से त्योहार मनाने के लिए बढ़ावा दिया जा सके। एयर पॉल्यूशन लोगों की सेहत का मामला है, और इसे कम करने की हर कोशिश सभी के लिए बेहतर माहौल बनाने की दिशा में एक कदम है।” बता दें कि नई दिल्ली की तरह मुंबई और अन्य तमाम बड़े शहरों को दिवाली के आसपास भारी प्रदूषण झेलना पड़ता है।
बीजेपी मुंबई प्रमुख अमित सातम ने जताया था ऐतराज
यह वीडियो तब हटाया गया जब BJP मुंबई प्रेसिडेंट अमित साटम (Ameet Satam) ने वीडियो पोस्ट करने पर एतराज़ जताया और BMC के आधिकारिक अकाउंट को टैग किया। साटम ने सोशल मीडिया पर BMC को टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा- ‘हमें @deespeak से #Diwali मनाने के तरीके के बारे में सीखने की ज़रूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं। साटम की टिप्पणी के कुछ ही घंटों के अंदर, नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े के नेतृत्व वाले नगर निकाय (BMC) ने दीया मिर्जा के वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेजों से हटा दिया।
राज्य मंत्री नितेश राणे ने भी खिया था विरोध
दीया मिर्जा के प्रदूषण-मुक्त दिवाली अभियान पर राज्य मंत्री नितेश राणे ने कहा कि दीया मिर्ज़ा ने दिवाली के बारे में ट्वीट किया है, लेकिन वह ईद, मुहर्रम या बकरीद के दौरान कभी ट्वीट या ऐसी सलाह नहीं देतीं। वे सिर्फ़ एनवायरनमेंट-फ्रेंडली होली की बात करती हैं। उन्हें एनवायरनमेंट-फ्रेंडली रमज़ान और बकरीद के बारे में भी बोलना चाहिए। उनके जैसे लोग सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। मैं इस मुद्दे पर CM से बात करूंगा और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने पर ध्यान दूंगा।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

