Dia Mirza Cracker Free Diwali Video Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के पटाखा मुक्त दिवाली वाले वीडियो पर बवाल मच गया है। बीजेपी ने दीया मिर्जा के वीडियो का विरोध किया। बीजेपी मुंबई प्रमुख अमित सातम और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने बॉलीवुड एक्ट्रेस का अपील का विरोध करते हुए पूछा कि ऐसे अपील हिंदुओं के त्योहार में क्यों होती है। ईद, मुहर्रम या बकरीद के दौरान कभी ट्वीट या ऐसी सलाह कोई क्यों नहीं देता। बीजेपी के विरोध के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी (BMC) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दीया मिर्जा का एक वीडियो संदेश हटा दिया है।

दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मुंबई में प्रदूषण से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा समेत कई हस्तियों को अभियान में शामिल किया है। कई एक्टर-एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर टाखा मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया।

कैंपेन के तहत BMC ने दीया मिर्जा, माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे जैसे कई सेलिब्रिटीज को वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए जोड़ा गया। इन सभी वीडियो में लोगों से पॉल्यूशन-फ्री त्योहार मनाने की अपील की गई। हालांकि भाजपा नेता अमीत सतम ने दिया मिर्जा को इस कैंपेन से जोड़े जाने का विरोध किया और अपनी X पोस्ट में लिखा- हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने के तरीके के बारे में सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं। अमीत की पोस्ट के बाद BMC ने दीया वाला वीडियो डिलीट कर दिया।

बीजेपी मुंबई प्रमुख अमित सातम ने जताया ऐतराज

यह वीडियो तब हटाया गया जब BJP मुंबई प्रेसिडेंट अमित साटम (Ameet Satam) ने वीडियो पोस्ट करने पर एतराज़ जताया और BMC के आधिकारिक अकाउंट को टैग किया। साटम ने सोशल मीडिया पर BMC को टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा- ‘हमें @deespeak से #Diwali मनाने के तरीके के बारे में सीखने की ज़रूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं। साटम की टिप्पणी के कुछ ही घंटों के अंदर, नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े के नेतृत्व वाले नगर निकाय (BMC) ने दीया मिर्जा के वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेजों से हटा दिया।

राज्य मंत्री नितेश राणे ने भी विरोध किया

दीया मिर्जा के प्रदूषण-मुक्त दिवाली अभियान पर राज्य मंत्री नितेश राणे ने कहा कि दीया मिर्ज़ा ने दिवाली के बारे में ट्वीट किया है, लेकिन वह ईद, मुहर्रम या बकरीद के दौरान कभी ट्वीट या ऐसी सलाह नहीं देतीं। वे सिर्फ़ एनवायरनमेंट-फ्रेंडली होली की बात करती हैं। उन्हें एनवायरनमेंट-फ्रेंडली रमज़ान और बकरीद के बारे में भी बोलना चाहिए। उनके जैसे लोग सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। मैं इस मुद्दे पर CM से बात करूंगा और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने पर ध्यान दूंगा।

क्या बोलीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने इस बारे में कहा कि दिवाली अंधेरे पर रोशनी, अज्ञानता पर ज्ञान और निराशा पर उम्मीद की जीत का त्योहार है। यह वीडियो लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रिकॉर्ड किया गया था, ताकि ज्यादा सेहतमंद और ध्यान से त्योहार मनाने के लिए बढ़ावा दिया जा सके। एयर पॉल्यूशन लोगों की सेहत का मामला है, और इसे कम करने की हर कोशिश सभी के लिए बेहतर माहौल बनाने की दिशा में एक कदम है।” बता दें कि नई दिल्ली की तरह मुंबई और अन्य तमाम बड़े शहरों को दिवाली के आसपास भारी प्रदूषण झेलना पड़ता है।

विपक्षी नेताओं ने की वीडियो हटाने की आलोचना

इस बीच, विपक्षी नेताओं ने वीडियो क्लिप को हटाने के लिए नगर निकाय की आलोचना की है। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने सवाल उठाया कि क्या नगर प्रशासन BJP या उसके मुंबई अध्यक्ष का गुलाम बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निकाय के रोजमर्रा के कामकाज में अमित साटम का दखल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बीजेपी नेता के उस एजेंडे के आगे नहीं झुकना चाहिए, जिसे उन्होंने सांप्रदायिक एजेंडा करार दिया।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m