EPFO WhatsApp Service Not Worked: एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) यानी ईपीएफओ की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही फेल हो गई है। यूजर्स को OTP और एरर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी को OTP नहीं मिल रहा है, तो किसी के वॉट्सऐप पर सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें शेयर की हैं।

बता दें कि  मोदी सरकार ने 1 नवंबर को ईपीएफओ का नया व्हाट्सएप सर्विस फीचर लॉन्च किया है। EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने इसकी शुरुआत की। इसका उपयोग करके न सिर्फ पीएफ खाते में जमा बैलेंस की डिटेल जानी जा सकती है, बल्कि ट्रांजैक्‍शन की जानकारी भी फटाफट मिलेगी। आपको सिर्फ ‘Hi’ लिखना है और पीएप अकाउंट से जुड़ी ‘A To Z’ जानकारी सामने होगी। साथ ही डिएक्टिव खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट भी फटाफट हो जाएगा।

हालांकि ईपीएफओ की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही फेल हो गई है। यूजर्स को OTP और एरर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शिकातों की भरमार लग गई है। लोग कह रहे हैं कि ये काम नहीं कर रहा है। यूजर्स के मुताबिक, वॉट्सऐप पर सर्विस इस्तेमाल करते समय OTP नहीं मिल रहा है. वहीं, कुछ लोगों को PF बैलेंस और पासबुक चेक करने के दौरान एरर दिखाई दे रहा है। कुछ यूजर्स ने बताया कि सर्विस का ऑप्शन चुनने के बाद भी उन्हें जानकारी नहीं मिल पा रही है। नई सर्विस होने की वजह से शुरुआती दिनों में तकनीकी दिक्कत हो सकती है।

व्हाट्सएप नंबर से कैसे जुड़ें? 

  • EPFO द्वारा किए नंबर 8796441800 को सेव करें।
  • WhatsApp खोलें और इसे नंबर पर चैट ओपन करें।
  • अब इस नंबर पर आपको ‘Hi’ लिखकर सेंड करना है।
  • अब वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।
  • जिस नंबर से आप चैटबॉट यूज करें, वो UAN से जुड़ा हो। 
  • वेरिफिकेशन के बाद अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस चुनें।
  • आप PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड ऑप्शन चुन सकते हैं।

EPFO QR Code से जुड़ें

  • ईपीएफओ द्वारा शेयर व्हाट्सएप क्यूआर कोड को स्कैन करें।
  • आप सीधे EPFO WhatsApp चैनल से जुड़ जाएंगे।
  • अब नंबर की तरह ही चैटबॉट पर ‘Hi’ टाइप कर सेंड करें।
  • अब अपनी सुविधा के अनुसार अपनी भाषा का चयन करें।
  • इसके बाद आपके सामने चार ऑप्शन आ जाएंगे।
  • पीएफ बैलेंस, लास्ट 5 ट्रांजैक्शन, पासबुक डाउनलोड, चेंज लैंग्वेज दिखेंगे।  
  • अपने मुताबिक सर्विस का सेलेक्शन करें।
  • इसके बाद आपके पास उससे संबंधित डिटेल आ जाएगी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m