Ajit Pawar 6 Leader Meets Amit Shah In Delhi: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी (अजित पवार गुट) के 6 बड़े नेता दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की है। इस बैठक से एनसीपी (अजित पवार गुट) चीफ सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) और पार्थ पवार नदारद रहे। पार्टी में आंतरिक मतभेद के बीच यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। पार्टी के इन बड़े नेताओं की अचानक हुई मुलाकात ने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोक अंदेशा जता रहे हैं कि कहीं एक बार फिर एनसीपी दो टुकड़ों में तो नहीं बंटने जा रही है।

बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद से ही पार्टी के भविष्य, नेतृत्व और सरकार में उसकी भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अजित पवार गुट के छह वरिष्ठ नेताओं का एक साथ दिल्ली में अमित शाह से मिलना अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के जिन 6 बड़े नेताओं ने अजित पवार से मुलाकात की उनमें धनंजय मुंडे, सुनील तटकरे, हसन मुश्रीफ, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वळसे पाटील शामिल हैं। जबकि बैठक में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार गैरमौजूदगी रहें। इस मुलाकात को पार्टी के मौजूदा नेतृत्व के साथ चल रही खींचतान से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्या यह मुलाकात उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्टी नेता पार्थ पवार के लिए कोई राजनीतिक संदेश है? गौरतलब है कि तस्वीर में नजर आ रहे वरिष्ठ नेताओं और सुनेत्रा पवार एवं पार्थ पवार के बीच कथित मतभेदों की चर्चा भी होती रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट गंवाने के बाद प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी को आत्मचिंतन करने की जरूरत बताई थी। ऐसे में पार्टी के भीतर संगठनात्मक स्थिति, नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

अमित शाह से क्यों मिले एनसीपी के नेता

दरअसल, अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र का वित्त मंत्रालय यानी फाइनेंस मिनिस्ट्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास रखा है। बताया जा रहा है कि NCP के कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि वित्त मंत्रालय फिर से पार्टी को सौंपा जाए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अमित शाह के साथ हुई इस मुलाकात में वित्त मंत्रालय वापस एनसीपी को देने का मुद्दा उठाया गया?

शाम 4 बजे मुंबई में NCP कोर कमेटी की बैठक

इस पूरे घटनाक्रम के बीच आज शाम 4 बजे मुंबई में अजित पवार के आवास देवगिरी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में प्रफुल्ल पटेल समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m