US Florida Jet Plane Crash Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में भयानक प्लेन क्रैश हुआ है। फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के रिहायशी इलाके में रविवार को 9 लोगों को ले जा रहा बिजनेस जेट (प्लेन) क्रैश हो गया। हादसे में प्लेन में सवार सभी 9 लोग जिंदा जल गए। ड़क पर गिरते ही प्लेन आग का एक बड़ा गोला बन गया। हादसे वाली जगह पर कई फीट गहरा गड्ढा हो गया। हादसे वाली जगह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से करीब 14 किलोमीटर दूर है।
ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि यह एक प्राइवेट प्लेन था। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी त्रासदी है। हालांकि वो यह जानकारी नहीं दे सके कि उड़ान में कौन-कौन सवार था।
स पूरे हादसे का जो वीडियो सामने आया है वह बेहद भयावह है और डर पैदा करने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे प्लेन, किसी मिसाइल की तरह बहुत तेज स्पीड से सड़क पर गिरा और जोरदार ब्लास्ट के साथ आग के गोले में तब्दील हो गया। या। हादसे की वजह से सड़क किनारे जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया और पूरे इलाके में आग फैल गई।इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने हादसे की पुष्टि की है. उनके मुताबिक, ‘लियरजेट 60’ विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) एक टीम भेज रहा है, जो दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की मदद करेगी। विमान में 9 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।

वीडियो में खौफनाक पल कैद
कार में बैठे लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में उस खौफनाक पल को कैद किया गया, जब विमान आसमान से सीधे नीचे गिरा, सड़क के पास टकराया और उसमें विस्फोट हो गया। गड्ढे के चारों ओर सड़क के टुकड़े बिखरे पड़े थे और उनमें आग की लपटें उठ रही थीं। वहां मौजूद लोग सदमे में थे, क्योंकि विमान घरों से कुछ ही फीट की दूरी पर और वहां से गुजर रहे वाहनों से बस कुछ इंच की दूरी पर गिरा था। दुर्घटनास्थल पर घना काला धुआं छा गया।
क्रैश से पहले पायलट ने ‘मेडे’ कॉल दी थी
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पायलट की बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है। पायलट ने शुरुआत में बताया था कि मौसम खराब हो रहा है। विमान में बर्फ जम रही है और तेज झटके लग रहे हैं। हालात तेजी से बिगड़ने लगे। विमान बारिश और खराब मौसम की चपेट में आ गया।शुरुआत में यह प्रति मिनट 10 हजार फीट, फिर 20 हजार फीट और बाद में 30 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरने लगा। इस दौरान विमान की गति उसकी डिजाइन सीमा से भी अधिक हो गई। पायलट ने इमरजेंसी मैसेज भेजते हुए कहा कि प्लेन बेहद तेजी से नीचे जा रहा है। इसके बाद उसने ‘मेडे, मेडे’ कहकर मदद मांगी। आखिरी रेडियो मैसेज में पायलट ने प्लेन के जमीन से टकराने को लेकर भी चेताया था। इसके कुछ ही पल बाद विमान तेजी से दाईं ओर मुड़ा और जमीन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

