India First Bullet Train: पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। बुलेट ट्रेन को बेंगलुरु में तैयार किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने रविवार को बेंगलुरु के BEML प्लांट में भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन B-28 का इंस्पेक्शन किया। ट्रेन की मेकिंग का वीडियो भी शेयर किया है। करीब 202 मीटर लंबी इस ट्रेन में 8 कोच होंगे और 557 यात्री सफर कर सकेंगे। इसकी टेस्ट स्पीड 280kmph होगी। अगस्त 2027 से इसका ट्रायल करने की संभावना है। बेंगलुरू में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि 2 से 4 महीने की टेस्टिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली बुलेट ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

रेल मंत्री के शेयर किए वीडियो में कोच के अंदर रेत की बोरियां रखकर भी टेस्ट किया जा रहा है। इससे ट्रेन की वजन सहने की क्षमता जांची जा रही है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, ट्रेन को भारतीय यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें आरामदायक सीटें, प्लेटफॉर्म के बराबर ऊंचाई वाले दरवाजे और कोच के बीच आने-जाने के लिए सीलबंद रास्ता होगा।

अश्विनी वैष्णव ने रविवार को भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई बुलेट ट्रेन की एक झलक साझा की। स्वदेशी बी28 ट्रेनसेट, जिसे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और BEML द्वारा बनाया जा रहा है, को 280 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में बन रही बुलेट ट्रेन, जो प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन से प्रेरित है। इसका पहला बॉडी फ्रेम परसों ही बनकर तैयार हुआ है और इसे ‘स्क्वीज टेस्ट’ (दबाव परीक्षण) के लिए भेजा गया है।

अगले साल मई या जून तक, भारत की अपनी बुलेट ट्रेन टेस्टिंग के लिए पटरियों पर होगी। 2-4 महीने की टेस्टिंग के बाद, प्रधानमंत्री खुद इस बुलेट ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। जब आप वडोदरा से बुलेट ट्रेन में सफर करेंगे, तो आप सिर्फ डेढ़ घंटे में मुंबई पहुंच जाएंगे। रेल मंत्री ने बताया था कि सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन अगले साल शुरू करने का लक्ष्य है, जबकि पूरे रूट पर काम उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अगस्त 2027 में ट्रायल संभव, टिकट बुकिंग जनवरी 2029 तक संभावित

BEML में अभी सिर्फ बॉडी बन रही है। इसके बाद कई टेस्ट जिनमें स्क्वीज टेस्ट (1500 kN), वाइब्रेशन, ब्रेकिंग, HVAC, फिर फैक्ट्री में स्पीड टेस्ट होंगे। रिपोर्ट में साफ है- ट्रैक ट्रायल जून 2027 से शुरू होंगे। यानी अगस्त 2027 तक गुजरात के सूरत-बिलिमोरा वाले तैयार हाई-स्पीड ट्रैक पर इसका टेस्ट रन देख सकते हैं।मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में अभी भी ट्रैक बिछना, OHE, सिग्नलिंग और सबसे जरूरी – कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) का सर्टिफिकेशन बाकी है। अगस्त 2027 में ट्रायल संभव है।

नॉर्थ कॉरिडोर को भी पीएम मोदी ने मंजूरी दी

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से आगरा का सफर मात्र 59 मिनट में संभव हो सकेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर के लिए पिलर से लेकर गार्डर तक भारत में ही किया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ होगा, जिसे भारत के युवाओं और वेल्डरों द्वारा तैयार किया जाएगा।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m