सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली के कोतवाली बैढ़न क्षेत्र के परसौना गांव में सुबह करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देवसर विधायक कार्यालय के सामने बैढ़न-बरगवां मार्ग पर डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
‘मॉब लिंचिंग से बचना है तो बदलें हुलिया’ पूर्व IAS नियाज खान की भारतीय मुसलमानों को
डिब्बे बाल्टी लेकर लोग पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू किया। इस बीच टैंकर से बह रहे डीजल को लेने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग डिब्बे, बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा बार-बार समझाइश देने और रोकने के बावजूद लोग डीजल एकत्र करने पर आमादा रहे, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए अव्यवस्थित बनी रही।
बड़ी खबरः BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को कोर्ट ने घोषित किया फरार, स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी
कोई जनहानि नहीं
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टैंकर में भरे डीजल के बह जाने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने यातायात सामान्य कराने और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

