ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के एक युद्धपोत में छिपा हुआ रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने के बाद सैन्य महकमे में हड़कंप मच गया है. महिला नौसैनिकों की गुप्त रिकॉर्डिंग और वीडियो ऑनलाइन साझा किए जाने की आशंका जताई गई है. बुधवार को इस घटना की जानकारी सामने आई. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले ने महिला नौसैनिकों की निजता और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज एचएमएएस लीउविन के केबिन में हिडन रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने के बाद सैन्य पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले में महिला नौसैनिकों की निजी जगहों पर गुप्त रूप से वीडियो बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है.

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के एक युद्धपोत में छिपा हुआ वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल मुताबिक, रविवार को क्वींसलैंड के केर्न्स में तैनात रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के जहाज एचएमएएस लीउविन के एक केबिन में रिकॉर्डिंग डिवाइस मिला था.

आशंका जताई जा रही है कि डिवाइस के जरिए महिला सैनिकों की निजी गतिविधियों की गुप्त रिकॉर्डिंग की गई हो सकती है. हालांकि अभी तक इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच संयुक्त सैन्य पुलिस इकाई को सौंप दी है.

रक्षा विभाग ने बताया कि मामले को संयुक्त सैन्य पुलिस इकाई के पास भेज दिया गया है. जांच पूरी करने और चालक दल के सदस्यों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जहाज को फिलहाल बंदरगाह पर ही रखा गया है.

यह मामला उस समय और गंभीर हो गया जब ऑस्ट्रेलिया की स्वतंत्र सीनेटर जैकी लैम्बी ने संसद में महिला नौसैनिकों की निजता से जुड़े आरोप उठाए. पूर्व सैन्यकर्मी लैम्बी ने कहा कि कुछ सैन्यकर्मियों ने उनसे संपर्क कर महिला सैनिकों के इस्तेमाल वाले शॉवर एरिया में हिडन कैमरे मिलने को लेकर चिंता जताई थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m