प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. इनमें लेह हवाई अड्डा टर्मिनल और नीमो-पदम-दारचा सड़क शामिल है, जो कनेक्टिविटी व सुरक्षा बढ़ाएंगी. इस खास अवसर पर पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को भी संबोधित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण के अवसर पर कहा कि लद्दाख में खेलों की अपार संभावनाएं है. लद्दाख में टूरिज्म को नई रफ्तार मिलेगी जिससे कि लोगों का जीवन आसान होगा और साथ ही इस सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी.
उन्होंने परियोजनाओं के लिए लद्दाख के लोगों को बधाई देते हुए इन्हें पूरा करने में जुटे इंजीनियरों, श्रमिकों, स्थानीय लोगों और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारा विशेष ध्यान लद्दाख की नई पीढ़ी पर है. यहां के युवाओं को बेहतर शिक्षा मिले, नई तकनीक सीखने के अवसर मिलें.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लद्दाख में शुरू की गईं ये परियोजनाएं आम लोगों के जीवन को आसान बनाने में मदद करेंगी. इन परियोजनाओं से कई लोगों का सफर आसान होगा. कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होंगी तो कहीं पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और हमारी प्राचीन विरासत के संरक्षण को भी नई ताकत मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, उनका भी बहुत महत्व है.
मोदी ने कहा कि आज निम्मू पदम दारचा सड़क लद्दाख के लोगों को समर्पित की गई है. इस पर करीब 2,500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इस माध्यम से सफर 9 घंटे कम लगते हुए सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा.
प्रधानमंत्री ने लेह के कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे के नए पैसेंजर टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. यह आधुनिक टर्मिनल 23,800 वर्ग मीटर में विकसित किया गया है. ये प्रतिवर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है.
उन्होंने बताया कि आईआईटी जम्मू और आईआईएम जम्मू के सैटेलाइट कैंपस स्थापित करने के प्रस्ताव भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, “आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है. मुझे खुशी है कि मैं तकनीक के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं.”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

