दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र के शालीमार पार्क एक्सटेंशन इलाके में कुत्तों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घिनौने अपराध का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद एनजीओ संचालिका बबीता और उनके साथियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से कर रहा थे गलत हरकत

शिकायतकर्ता बबीता ने पुलिस को बताया कि वह बेसहारा जानवरों की देखभाल और उन्हें खाना खिलाने का काम करती हैं। 14 मई की रात उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुत्तों के साथ गलत हरकत करता है। आरोप है कि आरोपित लंबे समय से इस तरह की हरकत कर रहा था। उसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा था। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर फर्श बाजार थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m