Donald Trump Threatens Oman: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद एक और खाड़ी देश के धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने ऐसा किया तो हन उनको उड़ा देंगे। ट्रंप ने ओमान को ये धमकी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर कंट्रोल को लेकर दी है। होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल को लेकर को लेकर आ री खबरों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी देश को इस अहम जलमार्ग पर कंट्रोल करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। यह इंटरनेशनल जलक्षेत्र है। इस पर कोई एक देश अपना दावा नहीं कर सकता है।

कैबिनेट मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओमान को कड़ी चेतावनी दी और कहा है कि यह वॉटरवे इंटरनेशनल वॉटर के तौर पर खुला रहना चाहिए। ईरान और ओमान मिलकर स्ट्रेट से शिपिंग को मैनेज कर सकते हैं या उस पर फीस लगा सकते हैं, ऐसी रिपोर्ट्स पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि ओमान को भी बाकी सबकी तरह बर्ताव करना चाहिए” वरना US उन्हें “उड़ा देगा।

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान और ओमान के बीच गुप्त समझौता होने की खबरें आ रही है। साथ ही युद्ध को लेकर भी समझौता होने की खबरें है। इसी का असर है कि ईरान ओमान को छोड़कर शेष अन्य खाड़ी देशों पर युद्ध के दौरान हमला कर रहा है। होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान और ओमान के बीच गुप्त समझौता होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। ट्रम्प ने कहा कि दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी। ट्रंप ने कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो हमें उसे उड़ा देंगे।

इधर ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला

इधर बातचीत के बीच बकरीद (Bakrid) यानी ईद उल-अज़हा (Eid al-Adha) के दिन अमेरिका ने ईरान पर फिर बड़ा हमला (US Attacked On Iran) किया है। अमेरिकी सेना (US Army) ने बंदर अब्बास (Bandar Abbas) पर ताबड़तोड़ हमले किए है। साथ ही 4 ईरानी ड्रोन को भी मार गिराया है। अमेरिकी सेना ने रातभर हमला करके ईरान की उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें अपने सैनिकों और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा मान रही थी। अमेरिका ने इससे पहले भी सेंटकॉम ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल ठिकानों और संदिग्ध नावों पर हमले किए थे।

ट्रंप बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु हथियार पर ईरान को फिर धमकी दी है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम तेहरान कोपरमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देंगे। अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आया तो वह उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। तेहरान के परमाणु हथियार का केंद्र बिंदु इजराइल हो सकता है। यह दुनिया के घाटक साबित हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अभी ईरान के साथ समझौता कर सकता है, लेकिन अगर डील पूरी तरह अमेरिका की शर्तों के मुताबिक नहीं हुई तो कोई समझौता नहीं होगा।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m