अमित पाण्डेय, डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही RPF और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर पहुंची RPF और पुलिस
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान डोंगरगढ़ के इंदिरा नगर निवासी राजू निर्मलकर रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही RPF और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। शव को ट्रैक से हटाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजू निर्मलकर ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



