ललितपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ललितपुर जिले में 1,766 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। साथ ही 221 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति मिलेगी। डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।
ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सभी के घरों तक पेय जल पहुंचाने का काम हो रहा है। अब बुंदेलखंड एक मॉडल बन रहा है, पिछली सरकारों के कारण बुंदेलखंड पिछड़ा हुआ था। ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं और जब ये मिसाइल पाकिस्तान पर दागे गए थे तो उनके छक्के छूट गए थे, यह नए भारत की ताकत है। उत्तर प्रदेश के साथ बुंदेलखंड की भी कायाकल्प हुई है। अब यहां विकास की योजनाएं बन रही हैं।
READ MORE: ये है योगी जी का जीरो टॉलरेंस! अवैध खनन पर नकेल कसने वाले अफसर को ‘खोखले सिस्टम’ ने दी सजा, माफिया को छोड़ अधिकारी पर ही कर दी कार्रवाई
हजारों नौजवानों को नौकरी मिलेगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि ललितपुर न छोड़ियो, जब तक मिले उधार अब आपको उधार लेने की आवश्यकता नहीं, अब सरकार आपको ब्याज मुक्त पैसा दे रही है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे लिए परिवार के समान है। वर्षों से लंबित सिंचाई की परियोजनाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम किया गया है। हम डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के हब के रूप में बुंदेलखंड को भी डेवलप करेंगे। उत्तर प्रदेश का पहला Pharma Park ललितपुर जनपद में बनने जा रहा है। हजारों नौजवानों को नौकरी मिलेगी।

