Double Murder Case: जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू उपाध्याय उर्फ मोनू पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपनी पत्नी के गहने 50 हजार रुपये में गिरवी रखकर धौलपुर से देसी पिस्टल खरीदी और दंपती की हत्या कर दी.

प्रेमिका से बात करने पर हुआ विवाद
आरोपी मोनू मृतक महिला आशा से एक फैक्ट्री में काम के दौरान मिला था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. जब इस बारे में महिला के पति राजाराम को पता चला, तो उसने पत्नी को फैक्ट्री जाने से मना कर दिया और मोनू से बातचीत बंद करने को कहा. मोनू ने बातचीत न होने पर गुस्से में आकर राजाराम को रास्ते से हटाने का फैसला किया.
उसने गहने गिरवी रखकर 50 हजार रुपये जुटाए और देसी पिस्टल खरीदी. 23 जनवरी की रात मोनू ने वीडियो कॉल पर अपने साथी प्रदीप को पिस्टल दिखाते हुए हत्या की योजना बताई. उसने कहा कि अगर आशा उससे बात नहीं करेगी, तो वह राजाराम को मार डालेगा.
पुलिस जांच में पता चला कि 24 जनवरी की सुबह मोनू ने राजाराम और उसकी पत्नी आशा को उनके घर में घुसकर गोली मार दी. हत्या के बाद वह फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैकिंग और सर्च ऑपरेशन के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
