ED Raid Rajasthan: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने शुक्रवार सुबह राजस्थान में एक साथ कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी श्रीगंगानगर और जयपुर में अशोक चांडक से जुड़े ठिकानों पर हो रही है। अधिकारियों ने श्रीगंगानगर में 4 और जयपुर के वैशाली नगर में 1 ठिकाने को घेरा है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है।

जांच टीम ने शिवा वाइन और चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में दस्तावेजों की पड़ताल की है। इसके अलावा, निकुंज विहार और जवाहर नगर स्थित रिश्तेदारों के घरों पर भी टीम मौजूद है। पटना की ED टीम इस पूरे मामले की कमान संभाल रही है।
महादेव एन्क्लेव कंपनी और अवैध खनन का कनेक्शन
यह मामला महादेव ट्रेडिंग और महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी का संचालन अशोक चांडक और उनके बेटे राघव चांडक करते हैं। आरोप है कि बिहार के बांका जिले में इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया है। यही वजह है कि पटना स्थित ED का क्षेत्रीय कार्यालय इस मामले की जांच कर रहा है।
IIT पटना की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
अवैध खनन का पता लगाने के लिए ED ने तकनीकी मदद ली थी। एजेंसी ने IIT पटना से बांका जिले के नदी घाटों का विश्लेषण करवाया। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2022-23 के बीच भारी मात्रा में बालू निकाला गया। इसके जरिए 131 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का अनुमान है।
कानून के दायरे में कार्रवाई
ED ने जांच के दौरान मिले साक्ष्य बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन को भेजे थे। इसके बाद बिहार के खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने 21 अगस्त 2025 को मामला दर्ज किया। अभी देशभर के 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें बिहार, दिल्ली और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- धमतरी की कृषि विरासत को बड़ी उपलब्धि, पारंपरिक ‘चिरपोटी टमाटर’ का हुआ पंजीयन, किसान बंशीलाल सम्मानित
- फर्जी Apple Customer Care का खेल खत्म अमेरिका में बैठी ठगी की दुकान गुरुग्राम में बेनकाब, 11 दबोचे।
- कथित अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण परेशान: प्रशासन से कार्रवाई की मांग, बच्चों और महिलाओं पर पड़ रहा दुष्प्रभाव
- बिहार कांग्रेस का बड़ा ऐलान, शिक्षक दिवस पर कफन पदयात्रा और शिक्षा सत्याग्रह की तैयारी
- गुरुग्राम में बच्चों के झगड़े की रंजिश बनी खूनी, मजदूर की हत्या के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार


