कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए MassArt सोसाइटी से जुड़े 15 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. इनमें पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े परिसर भी शामिल हैं. जांच मास आर्ट्स सोसाइटी के नाम पर कथित तौर पर जुटाए गए अपराध की कमाई से जुड़ी है. आरोप है कि यह संगठन ने यूनेस्को के नाम का इस्तेमाल करते हुए दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो के नाम पर बाजार से करोड़ों रुपये जुटाए.

जांच का संबंध मास आर्ट्स सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों और दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो के नाम पर जुटाई गई धनराशि से बताया जा रहा है. 

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच करोड़ों रुपये के घोटाले की खबर सामने आई है. प्रिव्यू शो के नाम पर दुर्गा पूजा पास बेचने और करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार तड़के राज्य के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनके करीबियों के ठिकानों पर समानांतर छापेमारी शुरू की.

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, MassArt पर दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करने के नाम पर आम लोगों से बड़ी रकम जुटाई है. जांच एजेंसी का आरोप है कि इस तरह जुटाई गई रकम का इस्तेमाल संस्था से जुड़े लोगों ने निजी फायदे के लिए किया गया.

इसमें पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े परिसर भी शामिल हैं. इस मामले में कई लोगों और संस्थाओं को जांच के दायरे में रखा गया है. तलाशी के दौरान एजेंसी की टीम दस्तावेजों और अन्य संदिग्ध रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

ED की टीम पूजा के नाम पर घोटाले के मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के घर पहुंची, जहां टीएमसी नेता के घर से कुछ सबूत बरामद भी हुए हैं. ED की टीमें कोलकाता में उनके घर हाइलैंड पार्क, हिंदुस्तान पार्क के साथ-साथ उनके रिश्तेदारों और अन्य ठिकानों समेत कुल 10 जगहों पर तलाशी अभियान चला रही हैं.

एजेंसी को जानकारी मिली है कि संस्था को लोगों के सामने यूनेस्को से मान्यता प्राप्त या उससे जुड़ी संस्था के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर विभिन्न गतिविधियों के लिए धन जुटाया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m