दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में बारिश ने न सिर्फ आम जनता को त्रस्त किया है, बल्कि सिस्टम की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। नरसिंहपुर में सड़क के अभाव में बुजुर्ग सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस दौरान बेहद शर्मनाक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें बुजुर्ग को एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें: खबर का असर: जुआ पकड़ने पुलिस बनी मजदूर, तिरपाल वाले मालवाहक से फड़ तक पहुंची, 6 जुआरी गिरफ्तार

दरअसल, तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के टेकापार ग्राम पंचायत के खैरी टोला निवासी 90 साल के प्रहलाद गंगोलिया की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन सड़क खराब होने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाना पड़ा। सड़क सही न होने के चलते बुजुर्ग का समय पर इलाज नहीं हो सका जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: दमोह में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

परिजनों का आरोप है कि खैरी टोला से 3 किलोमीटर की सड़क बेहद खराब है। पूरी रोड कीचड़ से सनी हुई है जिससे आवागमन में बेहद परेशानी होती है। उन्होंने इस मौत के लिए एक तरह से अव्यवस्था को जिम्मेदार बताया। ऐसे में सवाल उठता है कि आजाद भारत को इतने साल बीतने के बाद भी करोड़ों रुपए लगाने पर भी जब जनता को न बेहतर सड़क और स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी है तो कैसे वे इसका लाभ लें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m