दिल्ली मेट्रो से आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो मामला वायरल हुआ उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस बार दिल्ली के कालकाजी स्टेशन की लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ऐसी हरकत कर दी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. दरअसल, एक मुस्लिम बुजुर्ग ने लिफ्ट के अंदर ही पेशाब कर दिया. उसने यह शर्मनाक हरकत तब की जब लिफ्ट के अंदर दो लड़कियां मौजूद थीं. महिला ने इस घटना के बाद वीडियो भी बनाया जिसमें वह बुजुर्ग से सवाल करती दिखाई देती है, जबकि आसपास मौजूद लोग भी असहज नजर आते हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर hygiene, public behaviour और empathy को लेकर जमकर चर्चा हो रही है.

अंकल आपने क्यों किया ‘पेशाब’?

दीपशिखा मेहता (@curly_myth) जब कालकाजी मेट्रो में सफर कर रही होती है। इस दौरान उनका सामना एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति से होता है, जो मेट्रो की लिफ्ट में ही पेशाब कर रहे होते हैं। दीपशिखा वीडियो में बताती है कि ‘मैं कालकाजी मेट्रो पर थी, ये बाबा भी मेरे साथ चढ़े थे और इन्होंने लिफ्ट के अंदर 2 लड़कियां और 1 लड़के के सामने पेशाब किया है।’

दीपशिखा वीडियो में आगे उन शख्स से सवाल करती है कि ‘क्यों करा अंकल’, तो वह बोलते हैं कि ‘अरे, यार तुम कर लो, तुम्हें जो करना है। हां, गलती करी है सॉरी।’ महिला की वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाती है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है।

इस मामले में दीपशिखा की वीडियो पर रिप्लाई करते हुए दिल्ली पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने बताया कि इस घटना की DCP मेट्रो द्वारा जांच की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 15 मई 2026 की करीब रात के 9 बजकर 40 मिनट की है। जब जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन जा रहे एक बुजुर्ग शख्स ने मेट्रो की लिफ्ट में पेशाब किया, जैसा कि वायरल वीडियो में भी दिख रहा है।

दिल्ली पुलिस का एक्शन

कालकाजी स्टेशन पर मेट्रो चेंज करते समय उन्हें मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और पास में टॉयलेट ढूंढने की कोशिश करने के बावजूद, जब उनसे हालात कंट्रोल नहीं हुए तो उन्होंने लिफ्ट में ही बोतल में पेशाब कर दिया। DMRC ने उपद्रव करने के लिए DMRC एक्ट की धारा 59 के तहत उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया है।

इंस्टाग्राम पर दीपशिखा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- सोचिए, आप मेट्रो की लिफ्ट में घुसते हैं और देखते हैं कि एक आदमी दो लड़कियों के सामने बेखौफ होकर पेशाब कर रहा है। यह घटना कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर हुई। बेहद घिनौना, शर्मनाक और अस्वीकार्य। सार्वजनिक स्थान शौचालय नहीं हैं। मेहता की यह वीडियो 11 लाख व्यूज और 34 हजार के ऊपर लाइक्स भी आए है। जबकि पोस्ट पर 4400 के करीब कमेंट्स भी आ चुके हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m