अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जंगल से निकलकर हाथी अब गांव की चौखट तक पहुंच रहे हैं। शहडोल जिले के अंतिम छोर पपौंध थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बार फिर हाथी आबादी क्षेत्र में आ पहुंचा। हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि एक तरफ मौसम की मार और दूसरी तरफ हाथियों से फसल बचाने की चुनौती,किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
एक बार फिर हाथी के मूवमेंट
जिले के अंतिम छोर पर स्थित पपौंध थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथी के मूवमेंट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत जमुनी में अचानक हाथी के आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंचने से गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई,हाथी को बस्ती की ओर आता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे।
‘EWS क्रांति’ अभियान: आरक्षण की विसंगतियों के खिलाफ विदिशा में मशाल जुलूस,
नजदीक नहीं जाने की अपील
मामले की सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया,पुलिस के साथ ग्रामीण भी हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने और उसके नजदीक नहीं जाने की अपील की जा रही है।
फसल बर्बाद होने का खतरा
हाथियों की लगातार आवाजाही ने क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। एक ओर बारिश और मौसम की मार से किसान पहले ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर जंगली हाथियों के खेतों की ओर पहुंचने से फसल बर्बाद होने का खतरा लगातार बना हुआ है। किसानों को आशंका है कि यदि हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचा तो खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस का छापा: 5 युवतियों और संचालक समेत 12 हिरासत में
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
फिलहाल जमुनी गांव में हाथी के मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर निगरानी बनाए हुए है और हाथी को सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों की नजर अब वन विभाग की टीम और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
जबलपुर में ऑनलाइन ठगी के दो बड़े मामले: कनाडा भेजने के नाम पर सवा लाख ऐंठे,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



