टिहरी गढ़वाल। बद्रीनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहे हेली की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी जिस कारण वह हवा में अनबैलेंस होने लगा। इस दौरान महिला पायलट ने तुरंत एक्शन लिया और सत्यो सकलाना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से टच हुआ
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था, तभी उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से टच हुआ। जिसके कारण विमान के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय विमान में कुल 6 यात्री सवार थे। महिला पायलट ने अपनी सूझ-बूझ से सभी यात्रियों की जान बचाई।
READ MORE: BJP केवल आंकड़ों और विज्ञापनों की… सरकारी नौकरी को लेकर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला, पूछा तीखा सवाल
पालयट ने बताया कि हेलीकाप्टर को मूल रूप से गुप्तकाशी होकर देहरादून पहुंचना था, लेकिन उनको सीधे देहरादून जाने का संदेश मिलने के बाद निर्धारित रूट बदलना पड़ा। नए रूट से उड़ान भरते समय अचानक हेलीकाप्टर के पिछले रोटर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया।
READ MORE: BJP केवल आंकड़ों और विज्ञापनों की… सरकारी नौकरी को लेकर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला, पूछा तीखा सवाल
बताया जा रहा है कि तार जैसे ही हेलीकाप्टर में फंसा वह हिचकोले खाने लगा और यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पायलट अनुपमा चौधरी ने स्थिति को पहले अच्छे समझा और अपनी सूझबूझ से हेलीकाप्टर को नियंत्रित रखा। फिर फंसे हुए तार के साथ ही उसे सुरक्षित रूप से सत्यो-सकलाना के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

