देहरादून. नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने सरकारी नौकरियों को लेकर भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. यशपाल आर्य ने कहा, भाजपा सरकार वर्षों से रोजगार के बड़े-बड़े दावे और आंकड़ों की कहानियां सुनाती आ रही है. कभी 2 करोड़ नौकरियों का वादा, कभी कौशल रोजगार के नाम पर नए प्रचार, लेकिन सच्चाई यह है कि धरातल पर युवा आज भी बेरोजगारी की मार झेल रहा है!

इसे भी पढ़ें- यदि 1 दिन के फोटो सेशन के बाद… पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान, नेताओं और अधिकारियों के लिए जो कहा…

आगे यशपाल आर्य ने कहा, सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं, भर्ती प्रक्रियाएं पेपर लीक, घोटालों और अयोग्य घोषित करने जैसी अव्यवस्थाओं में उलझी हुई हैं. दूसरी तरफ कॉन्ट्रैक्ट और अस्थायी रोजगार को बार-बार अलग-अलग तरीके से गिनकर युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- देवभूमि वाले संभलकर रहना! आगामी 3-4 दिन पड़ने वाली है भीषण, कई जिलों में हीटस्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी

आगे उन्होंने ये भी कहा कि युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार देने के बजाय भाजपा सरकार केवल आंकड़ों और विज्ञापनों की राजनीति कर रही है. युवा अब सच्चाई समझ चुका है. सरकार को स्पष्ट बताना चाहिए कि आखिर वास्तविक और स्थायी नौकरियां कितनी दी गई हैं?