अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जब प्यार के पवित्र वादे हवस की सीढ़ी बन जाएं और भरोसा ब्लैकमेलिंग के जाल में बदल जाए तो विश्वासघात होना लाजमी है। शादी का सपना दिखाकर भरोसा जीतना और फिर उसी भरोसे को हथियार बनाकर शारीरिक शोषण करने का मामला शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र सामने आई है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार संबंध बनाए, बल्कि उसके अश्लील तस्वीरें दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।
दो साल का ‘छलावा’ और हवस की हदें पार
यह कहानी शुरू हुई वर्ष 2024 में, जब अकुरी निवासी 23 वर्षीय आरोपी अविनाश साहू ने एक 27 वर्षीय युवती को शादी का हसीन सपना दिखाया। भरोसे की इसी चादर की आड़ में आरोपी दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। करकट गांव से लेकर मानपुर और शहडोल के किराए के कमरों तक, आरोपी ने जबरन संबंधों का जो सिलसिला शुरू किया, उसने पीड़िता को मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया।
चरित्र पर कीचड़ और मंगेतर के सामने बदनामी की साजिश
जुल्म की इंतहा यहीं खत्म नहीं हुई। 9 मार्च 2026 को हैवानियत का एक नया चेहरा सामने आया। आरोपी जबरन पीड़िता के कमरे में घुस गया और उस पर ‘चरित्र शंका’ करते हुए बेरहमी से मारपीट की। अपनी सनक को शांत करने के लिए उसने युवती को बदनाम करने के लिए पीड़िता के मंगेतर तक को बुला लिया और निजी तस्वीरें दिखाईं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी ने पीड़िता को साफ लहजे में कहा कि अगर उसने बात करना बंद किया, तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और 19 मार्च को थाने में अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने BNS की धारा 69 (शादी के झांसे में यौन शोषण) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को 20 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल की कालकोठरी में भेज दिया गया है

