सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल साइबर अपराध शाखा ने फर्जी निवेश ऐप के जरिए 2 करोड़ 65 लाख 55 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न लोगों और फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध कराते थे, जहां ठगी की रकम को कमीशन के साथ आगे ट्रांसफर किया जाता था।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों के नाम पर बनाए गए फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश के नाम पर 2.65 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए गए। मुनाफा और मूलधन निकालने के प्रयास पर आरोपियों ने और पैसे जमा कराने की मांग की, तब ठगी का पता चला।
पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर गाजियाबाद, बहादुरगढ़ और दिल्ली से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी पुनीत चौधरी कई बार दुबई जा चुका है और अब तक 200 से अधिक बैंक खाते साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध करा चुका है।

आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 90 एटीएम कार्ड, 42 चेकबुक, 35 सिम कार्ड, चार फर्मों की स्टांप तथा दुबई वीजा सहित एक पासपोर्ट बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी फर्मों और ठगी की रकम के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
- मठ-मंदिर, मदरसा और वक्फ बोर्ड पर सरकारी कंट्रोल की जंग, कांग्रेस समर्थन में तो संत विरोध में उतरे
- 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस मिलेगा: दिव्यांगों को अब जन्म से पेंशन, मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
- व्रत में खाई जाने वाली 5 तरह की चटनी, खाने का मजा हो जाएगा दोगुना, जरूर करें try
- आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: रायपुर के श्री अनंत साईं हॉस्पिटल को नोटिस जारी, तीन दिन का अल्टीमेटम
- Odisha News : CM माझी ने 39,383 करोड़ की 53 औद्योगिक परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 42 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

