वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर के श्रीराम केयर हॉस्पिटल में महिला की मौत पर परिजनों ने बवाल कर दिया। परिजनों ने महिला की इलाज में लापरवाही से जान जाने का आरोप लगाया, परिजनों ने कहा- कान दर्द की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची महिला को हृदय में ब्लॉकेज बताकर एंजियोप्लास्टी कराई गई, और उपचार के बाद अस्पताल में ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पॉवर सेंटर : सीक्रेट डील… एक करोड़ रुपया… इन्वेस्टमेंट बैंकर… सख्त हेडमास्टर… मायूस कार्यकर्ता… – आशीष तिवारी
दरअसल, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित श्री राम केयर हॉस्पिटल का है, जहाँ एक महिला की इलाज़ के दौरान मौत के बाद अस्पताल की उपचार व्यवस्था और चिकित्सकीय जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कान में दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने पहुंची सुखम बाई साहू की एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में ही मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और उपचार में शामिल चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि आखिर कान में दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला के इलाज की प्रक्रिया कहां से कहां पहुंच गई और अंत में उनकी जान क्यों चली गई? परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रबंधक ने परिजन के आरोपों को गलत बताया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

