देवेंद्र चौहान, भोजपुर। औबेदुल्लागंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां किसान ने अपने खेत में घुसी चार गायों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मवेशियों की बस इतनी गलती थी कि वो खेत मे लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रही थी।
CM हाउस का घेराव करने जा रही महिला अतिथि शिक्षक बेहोश, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
घायल गाये जब पास के आवासीय इलाके में पहुंचीं तो स्थानीय लोगों ने उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखे। लोगों ने तुरंत गायों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
रहवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस को की, जिसके बाद पुलिस ने खेत मालिक अनूप नागर पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

