खन्नौरी बॉर्डर पर बैठे 42 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार देर रात अचानक सेहत बिगड़ गई। एक घंटे तक वह बेहोश रहे। जैसे ही वह बेहोश हुए सभी घबरा गए और तुरत उन्हें होश में लाने के लिए प्रयास किया जाने लगा।
बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा कम हो गया था। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने उनके हाथ-पैर पर मालिश की काफी मशक्कत के बाद उन्हें फिर जाकर उन्हें होश आया। होश में आने के बाद उन्हें काफी समझाने की कोशिश की गई और डॉक्टरों ने उन्हें खाने को कहा लेकिन वह नहीं माने।
56 तक आ गया था बीपी
डॉक्टरों के मुताबिक डल्लेवाल की रात को पल्स रेट 42 हो गया था। जबकि ब्लड प्रेशर की अपर रेंज 80 तक आ गई थी और लोअर रेंड 56 तक पहुंच गई थी। जबकि इस उम्र में पुरुषों का सामान्य बीपी 133/69 होता है। जिस वजह से वह बेहोश हो गए थे और डॉक्टरों ने उनकी मालिश कर दोबारा होश में लाया, फिर पानी पिलाया। बीपी कम होने से सभी काफी घबरा गए थे किसानों के मन में भी भय आ गया था कि उन्हें क्या हो रहा है।

- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला MP दौरा: PM मोदी के जन्मदिन पर एमपी आएंगे नितिन नबीन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
- Raipur Bulldozer Action : रावतपुरा फेस-2 में बुलडोजर लेकर पहुंची निगम टीम, बिना नक्शा पास कराए बनाए गए 40 मकान
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: शिक्षा उपकर से होगी स्कूल के शौचालयों की मरम्मत… धरा गया चौहान का चूना लगाने वाले जमीन दलाल… लगातार शासकीय छुट्टी से काम प्रभावित… महंगाई की मार से गृहणी से लेकर व्यापारी तक परेशान…
- झारखंड कैडर के IPS संजय लाटकर बने DG: परमाणु ऊर्जा विभाग में मिली सुरक्षा की कमान, IAS घोलप रमेश को NOC
- पूर्णिया में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया अंतिम संस्कार, पुतले को दी मुखाग्नि


