बठिंडा. बठिंडा के रायकेला में किसान और पुलिस के बीच झड़प मामला सामने आया है। माहौल ऐसा हो गया था की स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। किसान की तरफ से यह आरोप लगाया गया है कि उनके धान की जांच किए बिना धान खरीदी से मना कर दिया गया है जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।
प्रशासन ने किसानों के धान को बिना जांच किए खरीदने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद किसान भड़क गए। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के 20 से 25 वर्कर रायके कलां गांव में इकट्ठे हुए। किसान इतना उग्र हुए कि किसानों ने तहसीलदार और खरीद निरीक्षक को बंधक बना लिया था। मामला गंभीर होता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

किसानों ने आरोप लगाया है कि उनके धान की जांच नहीं की गई है और उसके बाद उसे खरीदने से मना कर दिया गया है जो कि उनके आर्थिक स्तर को खराब करता है। बताया जा रहा है कि धान खरीद में हो रही देरी और समस्याओं को लेकर किसानों ने तहसीलदार और खरीद निरीक्षक को बंधक बना लिया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो किसानों ने उन पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अब मामले की जांच करने के बाद पुलिस कार्यवाही करेगी।
- Bihar Top News Today: 17 एजेंडों पर मुहर, मंत्री को जान से मारने की धमकी, MLC बने दीपक प्रकाश
- टास्क फोर्स की पहली बैठक : सीएम साय ने कहा – पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
- Today’s Top News: साय कैबिनेट में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन को मंजूरी, ओवररेट पर शराब बिक्री मामले में 2 आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, भालू ने 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, राज्य के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित, बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- वनभूमि से बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने पहुंची टीम पर पथराव! भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण
- क्या ऐसा होता है विकास ? आजादी के दशकों बाद भी नहीं सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्था, गर्भवती को खाट से पहुंचाया अस्पताल

