रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में गहराते जल संकट, अल्पवर्षा की मार और सिंचाई के पानी की भारी किल्लत के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले अन्नदाताओं ने उग्र और लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए सरदारपुर स्थित माही नदी के तट पर ‘जल सत्याग्रह’ शुरू कर दिया है।
खड़ी फसलें सूखने की कगार पर
भाकियू जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी के नेतृत्व में नदी के ठंडे पानी में उतरे किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष मानसूनी बारिश की भारी कमी के चलते क्षेत्र के जल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं और किसानों की खड़ी फसलें आंखों के सामने सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में यह कदम उठाना पड़ा है।
यूनियन की 5 प्रमुख मांगें
आंदोलन के दौरान किसानों और भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन के सामने 5 सूत्रीय मांग पत्र रखा है, जो इस प्रकार हैं।
सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी: फसलों को बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से नर्मदा सिंचाई परियोजना का पानी उपलब्ध कराया जाए।
सूखे तालाबों को भरना: भविष्य के भीषण जल संकट से निपटने के लिए नर्मदा के पानी से क्षेत्र के सभी सूखे तालाबों और जलाशयों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।
जिला सूखाग्रस्त घोषित हो: अल्पवर्षा और फसल बर्बादी की विकराल स्थिति को देखते हुए पूरे धार जिले को तत्काल आधिकारिक रूप से ‘सूखे की चपेट में’ (सूखाग्रस्त) घोषित किया जाए।
फसल नुकसान का मुआवजा: सूखे से नष्ट हुई फसलों का निष्पक्ष और त्वरित सर्वे कराया जाए, तथा प्रभावित किसानों को तुरंत उचित राहत राशि व मुआवजा दिया जाए।
दीर्घकालिक जल प्रबंधन योजना: हर साल खड़े होने वाले जल संकट से हमेशा के लिए निजात पाने हेतु सरदारपुर क्षेत्र के लिए एक स्थायी और दीर्घकालिक सिंचाई जल प्रबंधन योजना तैयार की जाए।
MGM मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट हैक होने की चर्चा ! वेबसाइट खोलते ही दिखे अश्लील वीडियो, साइबर सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा इंतजाम
जल सत्याग्रह आंदोलन की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति या आपातकालीन दुर्घटना से निपटने के लिए नदी तट पर आपदा राहत दल (DRC) के राजेश यादव और राजु पंवार सहित विशेष सुरक्षा टीम मौके पर तैनात है। अधिकारी लगातार किसानों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
जन संवाद कार्यक्रमः विधायक और अधिकारियों के सामने भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव, वीडियो वायरल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

