किसान आंदोलन अब एक बड़ा मुद्दा बन गया है। खनौरी बॉर्डर पर 30 दिन से आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर अहम खबर सामने आई है. उन्होंने अब डाक्टरी सुविधा लेने से इनकार कर दिया है।
डल्लेवाल की सेहत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्होंने किसी भी तरह का मेडिकल ट्रीटमेंट लेने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र जब तक किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं करता तक वह अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे।

अन्य राज्यों के लोगों से मांगा समर्थन
किसान आंदोलन को लेकर अब देशभर में समर्थन मिल रहा है। किसान नेताओं ने भी ऐलान कर दिया है कि पंजाब के अलावा बाकी राज्यों में भी डल्लेवाल के अनशन के समर्थन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल होगी। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हो रहे धरणे के मुख्य नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, 30 दिसंबर को पंजाब बंद की तैयारियां आज से शुरु हो चुकी हैं, इसमें सभी लोग समर्थन करेंगे।
- नवरात्रि स्पेशल: घर पर बनाएं साबूदाना-मूंगफली का कुरकुरा फलाहारी मिक्सचर
- आपदा से मुकाबले में SDRF की गुणवत्ता को मिली मान्यता, ISO प्रमाणपत्र बना उपलब्धि
- बागेश्वर धाम से ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0’ का भव्य आगाजः 5 जिलों में 500 किमी का सफर तय करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कई दिग्गज संत पहुंचे
- ‘…सत्ता का सपना मत देखिए’, INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर रामकृपाल यादव का राहुल गांधी को दी नसीहत
- नेपाल में बाढ़ की त्रासदी ने फिर मचायी तबाही, बूढ़ी गंडक में तीन पुल बहे, याद आया फ्लैश फ्लड

