पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपनी अगली रणनीति का ऐलान कर दिया है। किसान नेता सर्वण सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सरकार के पास बातचीत के लिए 10 दिनों का समय है। यदि सरकार किसानों से बातचीत करना चाहती है, तो इन दिनों में कर सकती है।
पंधेर ने घोषणा की कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की जगह अब एक अन्य किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सबसे पहले किसान सुखजीत सिंह भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।
डल्लेवाल ने भूख हड़ताल की थी घोषणा
इससे पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 26 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की थी। उन्होंने यह तारीख इसलिए चुनी क्योंकि इसी दिन किसान आंदोलन दिल्ली की ओर कूच किया था। डल्लेवाल की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी दी जाए।
पुलिस ने डल्लेवाल को हिरासत में लिया
भूख हड़ताल से पहले, पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल को सुबह हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया। पटियाला रेंज के DIG मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि डल्लेवाल ने मरन व्रत की घोषणा की थी। उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि भूख हड़ताल से भीड़ इकट्ठा होती, तो स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच मुश्किल हो जाती। इसी कारण उन्हें लुधियाना के DMC अस्पताल ले जाया गया।

पंधेर का आरोप
किसान नेता पंधेर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने डल्लेवाल को सुबह करीब 2 बजे हिरासत में लिया और उसके बाद उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल को कहां रखा गया है, इस बारे में प्रशासन ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया।
- TRE-4 शिक्षक भर्ती: प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत, एकल परीक्षा पर सरकार ने लगाई मुहर!
- परिसीमन पर खरगे का PM मोदी को पत्र: 25 साल तक 543 सीटें बरकरार रखने की मांग, सर्वदलीय बैठक पर जोर
- बैरिकेड्स तोड़ कलेक्टर दफ्तर में घुसे ABVP कार्यकर्ता! इंदौर के कॉलेजों की बदहाली पर फूटा गुस्सा; दी ये बड़ी चेतावनी
- हिट एंड रन केस: बीच सड़क में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
- गोरखपुर के माथाबारी में एयर चीफ का दौरा; ग्रामीण बालिकाओं के लिए खुला डिजिटल ज्ञान का आसमान

