कुंदन कुमार, पटना। पटना के फतुहां थाना क्षेत्र स्थित NH 30 हाइवे के किनारे नियाज़ीपुर गांव की जाने के रास्ते में आज बुधवार की सुबह पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चली, जिसमें से पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी शुभम कुमार उर्फ झामो घायल हो गया. उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिये पहले फतुहा PHC भेजा गया, उसके बाद पीएमसीएच रेफर किया गया. अपराधी शुभम कुमार आलमगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पटना कॉलेज में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश

मुठभेड़ में कई थाना के पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण एसपी कोमल मीणा घटनास्थल पर पहुंची. मीडिया को जानकारी देते हुए कोमल मीणा ने बताई की पटना STF द्वारा अलर्ट किया गया था कि राजधानी पटना के पटना कॉलेज में बड़ी घटना का अंजाम देने की अपराधियों की साजिश हो रही है. जिसके बाद कदम कुआं थाना की पुलिस पटना कॉलेज में छापेमारी की. इसमें पांच संदिग्ध लोग थे. पुलिस इसमें दो लोग अंशु और कृष को उसी जगह से गिरफ्तार किया गया. उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गये. जबकि तीन लोग वहां से फरार हो गए.

पटना कॉलेज से 5 अन्य की गिरफ्तारी

गिरफ्तार उन दोनों से जब पूछताछ की गई तो उसकी निशानदही से अन्य तीन अभियुक्त शुभम कुमार, आलोक और बंटी को भी गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में जिस अपराधी शुभम कुमार की गोली लगी है, उस पर 10 से 12 हत्या एवं अन्य संगीन घटनाओं का आपराधिक इतिहास है. अन्य चार अभियुक्तों पर भी आपराधिक मामले दर्ज है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने बताया कि जब इन तीनों से पूछताछ की गई तो शुभम के द्वारा बताया गया कि एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस फतुहां थाना क्षेत्र के नियाज़ीपुर गांव में रखे हुए हैं. उसी को जप्त करने के लिए कदमकुआं की थाना की पुलिस फतुहां थाना से संपर्क करके आज सुबह शुभम को नियाज़ीपुर गांव लेकर आई थी. उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद हो भी गए लेकिन शुभम उस हथियार को लेकर पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायरिंग किया और उसके पैर में गोली लगी है. आगे की कार्रवाई हम लोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- वैशाली नाव हादसा: कैबिनेट बैठक छोड़ पटना पहुंचे चिराग पासवान, पीड़ित परिवारों को लेकर कही ये बात