FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का समापन आज रात बेहद रोमांचक अंदाज में होने जा रहा है, जहां एक साथ छह अहम मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के बाद नॉकआउट (Round of 32) की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। खास बात यह है कि दुनिया के दो सबसे बड़े फुटबॉल सितारे लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपने-अपने मुकाबलों में मैदान पर उतरेंगे।
भारतीय समयानुसार 28 जून (स्थानीय समयानुसार 27 जून) को खेले जाने वाले इन मैचों में कई टीमों के लिए क्वालिफिकेशन दांव पर है, जबकि कुछ टीमें पहले ही नॉकआउट में जगह बना चुकी हैं।
मैच-67: इंग्लैंड बनाम पनामा

ग्रुप-L में इंग्लैंड का सामना पनामा से होगा। इंग्लैंड 2 मैचों में 4 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में है और ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है। दूसरी ओर पनामा लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
इतिहास भी इंग्लैंड के पक्ष में है, क्योंकि 2018 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की भिड़ंत में इंग्लैंड ने 6-1 से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें कप्तान हैरी केन पर रहेंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार देर रात 2:30 बजे से खेला जाएगा।
मैच-68: क्रोएशिया बनाम घाना

यह मुकाबला नॉकआउट में जगह बनाने के लिहाज से बेहद अहम है। घाना 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि क्रोएशिया 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर।
दोनों टीमों के बीच यह पहली अंतरराष्ट्रीय भिड़ंत होगी। क्रोएशिया को दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच पर भरोसा है, जबकि घाना की उम्मीदें मोहम्मद कुदुस पर टिकी हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार देर रात 2:30 बजे से खेला जाएगा।
मैच-69: कोलंबिया बनाम पुर्तगाल

ग्रुप-K में कोलंबिया पहले ही 6 अंकों के साथ नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और टॉप पर बनी हुई है। वहीं पुर्तगाल 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
यह मुकाबला ग्रुप टॉपर तय करेगा। पुर्तगाल की कमान एक बार फिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीज के हाथों में होगी। दूसरी ओर कोलंबिया को जेम्स रोड्रिगेज और लुइस डियाज से उम्मीदें हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार देर रात 2:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से खेला जाएगा।
मैच-70: कांगो डीआर बनाम उज्बेकिस्तान

दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। कांगो डीआर के पास 1 अंक है, जबकि उज्बेकिस्तान दोनों मैच हारकर संघर्ष कर रही है।
यह दोनों देशों के बीच पहली भिड़ंत होगी। कांगो डीआर को योआने विसा से उम्मीद है, जबकि उज्बेकिस्तान की जिम्मेदारी एल्डोर शोमुरोदोव पर होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से खेला जाएगा।
मैच-71: अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया

ग्रुप-J में दोनों टीमें 3-3 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। यह मुकाबला सीधे नॉकआउट का टिकट तय करेगा।
दोनों टीमों के बीच इससे पहले सिर्फ एक बार 1982 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रिया ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इस बार अल्जीरिया को रियाद महरेज से बड़ी उम्मीदें हैं, जबकि ऑस्ट्रिया की कमान मार्सेल सबित्जर संभालेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।
मैच-72: अर्जेंटीना बनाम जॉर्डन

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट में जगह बना चुकी है और ग्रुप में टॉप पर है। दूसरी ओर जॉर्डन लगातार दो हार के बाद बाहर हो चुकी है।
यह मैच सुपरस्टार लियोनेल मेसी के लिए एक और मौका होगा अपनी गोल्डन बूट रेस को मजबूत करने का। अर्जेंटीना की टीम में लौटारो मार्टिनेज और जूलियन अल्वारेज भी अहम भूमिका निभाएंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इन छह मुकाबलों के बाद फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का अंत हो जाएगा और दुनिया की 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट दौर के लिए तैयार होंगी। अब हर मैच “करो या मरो” की स्थिति में बदल जाएगा, जहां एक गलती भी टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

