शिवम मिश्रा, रायपुर। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ नेताओं-अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी और गलत जानकारी पोस्ट करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में CG मोटू पतलू नाम के दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज किया है।
पढ़िए पूरी खबर
पुलिस के मुताबिक, cg_motu_patlu_18 और cg_motu_patlu_1257 नामक अकाउंट से कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे। आरोप है कि इन पोस्ट में अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही पक्ष और विपक्ष के नेताओं के अलावा अधिकारियों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई है।

FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ BNS की धारा 296 और IT Act की धारा 67 के तहत FIR दर्ज की है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच कर की जाएगी कार्रवाई- सेंट्रल जोन डीसीपी
सेंट्रल जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मोटू-पतलू के नाम से पेज बनाया गया है। इस पेज के माध्यम से सरकार, प्रशासनिक अधिकारी और आम जनता पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर अपराध पंजीबृद्ध किया गया है। सायबर सेल की टेक्निकल टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

