Fire at Khan Sir Coaching: खान सर के कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज में आज गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे खान सर की कोचिंग के बाहर धुएं का गुबार उठ रहा है।
इलाके में बनी हड़कंप की स्थिति
बता दें कि खान सर का कोचिंग पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित। कोचिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर छात्रों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह खान सर की कोचिंग में आग लगी है। हालांकि, आग लगने की असली वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। जिस समय कोचिंग में आग लगी, उस समय कोचिंग में बच्चे मौजूद थे या नहीं? इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को लेकर भी कोई सूचना सामने नहीं आई है।
लखनऊ में हुई थी 15 छात्रों की मौत
गौरतलब है कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच देश में आग लगने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते कुछ दिनों से अस्पताल, कोचिंग सेंटर और होटलों में आग लगने की खबरें सामने आई है। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत भी हुई है। बीते दिनों राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी, जिसमें जलने और धुएं से दम घुटने के कारण 15 छात्रों की मौत हो गई थी।
अग्निशमन विभाग ने जारी किया था नोटिस
पटना कोचिंग विवाद और लखनऊ अग्निकांड के बीच पटना अग्निशमन विभाग कई बार खान सर की कोचिंग का दौरा कर चुका है। शुरू में अग्निनशमन विभाग ने खान सर की कोचिंग और अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए फायर सिस्टम को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। हालांकि इस बीच आज जब कोचिंग सेंटर के बाहर आग लगने की खबर सामने आई है, तो अब देखने वाली बात यह होगी की प्रशासन और अग्निशमन विभाग खान सर की कोचिंग को लेकर जांच के बाद आगे क्या कुछ फैसला लेता है।
ये भी पढ़ें- कहीं बीजेपी का कार्ड तो नागरिकता का सबूत नहीं? पासपोर्ट को लेकर विदेश मंत्रालय के बयान पर भड़कीं रोहिणी

