Khan Sir News: बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल रौशन आनंद प्रकरण के बाद अब बिहार अग्निशमन विभाग ने उनके कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबर स्टडीज) और अस्पताल प्रबंधन ( खान हेल्थ केयर अस्पताल) को नोटिस जारी किया है। विभाग ने नोटिस जारी करते हुए यह चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर कोचिंग और अस्पताल में सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर नहीं किया गया तो उनके अस्पताल और कोचिंग को सील कर दिया जाएगा।
फायर सेफ्टी को लेकर सरकार सजग
दरअसल दिल्ली अग्निकांड और मुजफरपुर अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद बिहार में फायर सेफ्टी को लेकर सरकार सजग हो गई है। बिहार अग्निशमन विभाग ने करवाई भी शुरू कर दी है, लगातार होटलों, निजी अस्पतालों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जा रही है।
जांच के दौरान अग्निशन विभाग ने खान सर के कोचिंग को भी फायर सेफ्टी मानक पर ठीक नहीं ठहराया है। साथ ही खान हेल्थ केयर को भी नोटिस देते हुए कहा है कि फायर सेफ्टी का अभाव है, जिसे पूरा करने की नोटिस दी गई है।
5 अस्पातल, 6 होटल को सील करने का आदेश
बता दें कि कल शनिवार (7 जून) को अग्निशमन विभाग ने पटना के दर्जनों होटल कोचिंग संस्थान और निजी अस्पताल की जांच हुई। जांच के दौरान फायर सेफ्टी के मानक पर 5 अस्पताल और 6 होटल ठीक नहीं पाए गए। अग्निशमन विभाग ने इन्हें सील करने का आदेश दिया है। साथ ही 32 अन्य संस्थानों को भी विभाग ने नोटिस दिया है, जिसमें खान सर का ग्लोबल कोचिंग और उनका अस्पताल खान हेल्थ केयर भी है।
चौतरफा घिरे खान सर
गौरतलब है कि इससे पहले कोचिंग संस्थान पर हुए पथराव, मारपीट और गोलीबारी मामले में पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद से वह फरार चल रहे हैं। पटना पुलिस की कई टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके अलावा आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में 8 शिक्षकों के खिलाफ मानहानी का केस दायर किया है, जिसमें खान सर का भी नाम शामिल हैं। वहीं, अब अग्निशमन विभाग द्वारा उनके कोचिंग और अस्पताल को नोटिस मिला है। कुल मिलाकर खान सर चौतरफा मुश्किल में घिरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: आम आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानें नया रेट

