लखनऊ. योगी सरकार में गुरुवार देर रात 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfers) किया है. जिसमें फील्ड पर तैनात एक आईएएस को विशेष सचिव बनाया गया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. जारी सूची के मुताबिक सभी के प्रभार में बदलाव किया गया है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी, जालौन को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है.
आईएएस समीर को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ०प्र० शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को से हटाकर जालौन के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आकांक्षा राना, नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ०प्र० शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को की जिम्मेदारी दी गई है.
बी. सूदन, मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी को नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी की जिम्मेदारी दी गई है.
पंकज वर्मा, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद जिलाधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी (बाराबंकी) बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें : अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
बता दें कि इससे पहले बुधवार देर रात आईएएस अपराजिता आर्य को मलिहाबाद का उप जिला अधिकारी बनाया गया था और मनोज सिंह को मलिहाबाद के एसडीएम पद से हटकर एसीएस 5 की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब शासन ने और भी आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है.
लगातार दौड़ रही तबादला एक्सप्रेस को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि अभी कुछ और आईएएस अधिकारियों के तबादले होंगे. जिनमें फील्ड पर तैनात कई जिलाधिकारियों को इधर से उधर करने के साथ ही उन्हें नए जिलों की जिम्मेदारी तो मिलेगी ही, साथ ही कई आईएएस अधिकारियों को शासन में भी पोस्टिंग दी जाएगी.



