राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। चित्रकूट की बाढ़ असर एमपी के छत्तरपुर में दिखाई देने लगा है। छत्तरपुर जिले से बहने बाली केन नदी और धसान नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है, जिसके कारण छतरपुर से 100 किलोमीटर दूर यूपी से लगे चंदला, गौरिहार, नेहरा, लसगरा, खड्डी, पहरा, पड़वार सहित दर्जनों ग्रामीण इलाकों का सीधा संपर्क टूट गया है। किसानों की खेती यूपी के बांदा और MP के छत्तरपुर से लगी हुई है। बारिश के कारण ओर केन नदी में पानी बढ़ने के चलते किसान, ग्रामीणों को नाव के सहारे अपने खेतों ओर अन्य काम के लिए जाना पड़ रहा है। किसान अपने जानवर,गाड़ियां और खुद नाव के सहारे अपनी नैया पार लगा रहे है।
नदी के दोनों ओर खेत वाले किसान परेशान
चंदला के स्थानीय निवासी अशोक शुक्ला कहते है- उत्तरप्रदेश सीमा पर केन नदी पर बन रहा नेहरा-नहरी पुल करीब 95 प्रतिशत तैयार होने के बाद भी चालू नहीं हो सका है, पुल शुरू नहीं होने से हजारों किसानों और ग्रामीणों को नदी के दूसरी ओर जाने के लिए 20 से 25 किलोमीटर का ज्यादा चक्कर लगाना पड़ रहा है,वही चंदला निवासी रविनाथ द्विवेदी कहते है नदी के दोनों ओर खेत होने से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बारिश में पानी बढ़ने पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है,अब सिर्फ नाव का सहारा है,अगर नदी में ज्यादा पानी आ गया तो नाव भी बन्द हो जाती है
धसान नदी में छोड़ा 89,100 क्यूसेक पानी
वही लगातार हो रही बारिश से नदी,नाले,उफान पर है, केन के साथ जिले से निकली धसान नदी का भी जलस्तर तेजी से बढ़ा, प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है, लहचूरा डैम के 17 में से 9 गेट दो मीटर तक खोल दिए गए, धसान नदी में करीब 89,100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, प्रशासन की टीमें ओर सिंचाई विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं,धसान नदी से लगे हुए छत्तरपुर जिले के हरपालपुर इलाके के सरसेड़, चपरन, लहदरा, मड़ोरी गांवों में प्रशासन ने निगरानी बड़ा दी है,सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए गेट खोल दिए है, सहायक अभियंता रामआसरे यादव ने बताया कि धसान नदी के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश हुई है, लहचूरा डेम में पानी की आवक तेजी से बढ़ी है, डेम पूरी क्षमता तक भर गया है
निचले इलाकों में अलर्ट जारी
छतरपुर ओर टीकमगढ़ सीमा से लगे जिले की सीमा पर स्थित बान सुजारा बांध का जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंच गया इसके बाद जल संसाधन विभाग ने बांध के 8 गेट खोलकर धसान नदी में पानी की निकासी शुरू कर दी, पानी छोड़े जाने के बाद धसान नदी का जलस्तर 7-8 फीट बढ़ गया है, प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है,बान सुजारा परियोजना के एसडीओ रामसेवक शेजवार ने बताया ऊपरी क्षेत्रों में बारिश जारी रही तो और जलस्तर बढ़ा सकता है, स्थिति के अनुसार अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं।
बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजाः सीएम डॉ मोहन ने दिए सर्वे के निर्देश, चित्रकूट में
खाकी का भक्तिमय अंदाज: सुंदरकांड में भजन गाते और झूमते नजर आए ASI
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


