अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि ईरानी बंदरगाहों के आसपास बढ़ते तनाव के बीच 78 कारोबारी जहाजों को अपना निर्धारित मार्ग बदलना पड़ा। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के खिलाफ अपनी समुद्री कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने शनिवार को कहा कि अब तक 78 कमर्शियल जहाजों को रास्ते से वापस लौटाया गया है, जबकि 4 जहाजों को “डिसेबल” कर दिया गया, ताकि वे ईरानी बंदरगाहों तक न पहुंच सकें.

अमेरिका ने समुद्री नाकेबंदी के दौरान अब तक दर्जनों कारोबारी जहाजों को वापस किया है, चार जहाजों को ऐसा कर दिया कि वे ऑपरेशन के लायक नहीं बचे.

अमेरिकी नौसेना ने यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों पर लगाई गई नाकेबंदी को लागू करने के लिए उठाया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले 78 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला गया है. अमेरिका का कहना है कि समुद्री नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चार अन्य जहाजों को भी रोका गया है।

दरअसल, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ होर्मुज स्ट्रेट में सख्त समुद्री निगरानी और ब्लॉकेड लागू कर रखा है. यह वही रणनीतिक समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल और गैस की सप्लाई होती है. अमेरिका का आरोप है कि ईरान इस मार्ग का इस्तेमाल अपने आर्थिक और सैन्य हितों के लिए कर रहा है.

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास समझौता करने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं. फ्रांसीसी चैनल BFMTV को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान डील नहीं करता, तो उसे बहुत बुरा वक्त देखना पड़ेगा.” हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अभी यह साफ नहीं है कि कोई समझौता जल्द होगा या नहीं.

ट्रंप ने पहले यह भी दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बात पर सहमत हैं कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहिए. हालांकि चीन ने सिर्फ इतना कहा कि यह संघर्ष “होना ही नहीं चाहिए था” और इसे जल्द खत्म होना चाहिए. पाकिस्तान की मध्यस्थता से अप्रैल में सीजफायर लागू हुआ था, लेकिन अब भी स्थायी समझौता नहीं हो पाया है. इसी बीच अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर निगरानी और दबाव बनाए हुआ है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m